Cockroach Janta Party: क्या बोलती पब्लिक, 12 सदस्यीय कोर टीम का ऐलान, 800 शहरों में आंदोलन की तैयारी, BJP की बढ़ सकती है चुनौती!

Cockroach Janta Party: क्या बोलती पब्लिक काॅकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में अपनी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने 12 सदस्यीय नेशनल कोर टीम का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस टीम में वकील, CA, इंजीनियर और पत्रकार जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े युवा शामिल हैं और बताया जा रहा है कि सभी सदस्यों की उम्र 35 साल से कम है।

क्या बोलती पब्लिक: Cockroach Janta Party

काॅकरोच जनता पार्टी सितंबर से देशभर के करीब 800 शहरों में आंदोलन और सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से एक अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके जरिए आम लोगों को पार्टी से जोड़ने और स्थानीय मुद्दों को सामने लाने की कोशिश की जाएगी। Read more – हीलियम दुनिया का नया सोना

 

कौन हैं काॅकरोच जनता पार्टी की नेशनल कोर टीम के प्रमुख चेहरे?

1- अभिजीत दीपके :-

CJP की नेशनल कोर टीम में सबसे प्रमुख नाम पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपक का है। करीब 30 वर्षीय अभिजीत छत्रपति संभाजीनगर से आते हैं और दलित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। वे दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

2023 में उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स के लिए दाखिला लिया था। हालांकि, इसके बाद काॅकरोच जनता पार्टी के गठन के साथ उन्होंने भारत लौटकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया।

2- आशुतोष रांका :-

कोर टीम में दूसरा प्रमुख नाम आशुतोष रांका का है। 30 वर्षीय आशुतोष जयपुर, राजस्थान से हैं। उन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई और लंदन में काम किया।

आशुतोष दिल्ली चुनाव के दौरान भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राजस्थान में शिक्षा, शासन और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाला ‘परिवर्तन’ संगठन भी बनाया था। CJP के ग्राउंड मूवमेंट की शुरुआत के दौरान उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।

3- सौरभ दास :-

सौरभ दास भी नई दिल्ली के हैं। इनकी उम्र 27 साल है। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की है। सौरभ दास 19 साल से ही आईटीआई लगने लगे और खोजी पत्रकारिता के रूप में अपना स्थान बनाया। बड़ी-बड़ी मीडिया संस्थानों के लिए भी इन्होंने कार्य किया। पूर्व सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ पर इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट काफी चर्चितरही थी। सौरभ दास को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया।

4- अजिंक्य शिंदे :- 

अजिंक्य शिंदे की उम्र 35 साल है। इनके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं है। लेकिन यह भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे।

5- दीपक बालियान :- 

दीपक बालियान 26 वर्ष के हैं यह कॉकरोच जनता पार्टी के ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए हैं। यह राजस्थान से है। इन्हें जमीनी लेवल पर लोगों को जुटाने का अनुभव है। और जयपुर में इन पर सीजेपी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी मिली थी।

6- आफरीन नवाज :- 

आफरीन नवाज 34 साल की है और इन्होंने एमबीए किया है। कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब किया है। और सीजेपी महिला कोर की जिम्मेदारी इन्हें मिली थी।

7- विजय रेड्डी मलंगी :- 

विजय रेड्डी मलंगी साउथ जोन मिडिया लीड और हैदराबाद से सिविल इंजीनियर है, और अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। यह तेलंगाना में आम आदमी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं।

8- रत्ना सिंह :- 

इनकी उम्र 31 साल है यह पेसे से वकील है और आपने सौरभ दास के साथ इनको कई वीडियो में आपने देखा होगा। दिल्ली से लाॅ की पढ़ाई के बाद कानूनी पत्रकारिता में इन्होंने अपनी किस्मत को आजमाया। दिल्ली प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुए केस और पार्टी के कानूनी मुद्दों पर सारा केस यही देखती हैं।

9- वैष्णवी गौर :- 

वैष्णवी गौर 29 साल की है। यह पब्लिक पॉलिसी रिसर्च का अनुभव है। और केंद्र के साथ कई थिंक टैंक और संस्थानों में काम कर चुकी है। सीजेपी प्रोटेस्ट में यह मीडिया से बातचीत में आगे रहती थी।

10- रोहण देशपांडे :-

इनके बारे में ज्यादा जानकारी मालूम नहीं है।

11- अंकित भारद्वाज :-

इनकी उम्र 35 साल है यह दिल्ली में जन्म लिए हुए हैं और पेसे से सीए है। सोशल मीडिया के कुछ फोटो और वीडियो के आधार पर यह भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए बताए जाते हैं।

सितंबर से 800 शहरों में आंदोलन और सदस्यता अभियान

CJP की योजना केवल राजनीतिक संगठन के रूप में विस्तार करने की नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने की भी है। पार्टी सितंबर से अलग-अलग शहरों में सदस्यता अभियान चलाने के साथ स्थानीय समस्याओं को उठाने की तैयारी कर रही है। Read more – भारत ने बनाया कुशा S400

क्या बोलती पब्लिक‘ अभियान के तहत लोगों को एकजुट किया जाएगा और सड़क से लेकर सरकार तक जनता के मुद्दों को पहुंचाने की कोशिश होगी। पार्टी का लक्ष्य 800 से अधिक शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का बताया जा रहा है।

अगर CJP बड़े स्तर पर यह अभियान चलाने में सफल रहती है तो उसे एक नए प्रेशर ग्रुप के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, आंदोलन का वास्तविक राजनीतिक प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि पार्टी कितनी मजबूती से संगठन खड़ा कर पाती है और कितने लोगों को अपने साथ जोड़ पाती है।

BJP के लिए क्यों बढ़ सकती है राजनीतिक चुनौती?

CJP की सक्रियता ऐसे समय में बढ़ रही है जब आने वाले समय में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में अगर पार्टी इन राज्यों में जमीन पर मुद्दे उठाने और सरकार के खिलाफ दबाव बनाने में सफल रहती है तो इसका असर राजनीतिक विमर्श पर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के बीच यह चर्चा हो सकती है कि किसी नए प्रेशर ग्रुप की सक्रियता विपक्षी दलों को भी सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाने का अवसर दे सकती है। हालांकि, CJP को सीधे तौर पर BJP के लिए चुनावी नुकसान का कारण मानना अभी जल्दबाजी होगी।

क्या CJP आगे चलकर चुनावी राजनीति में उतरेगी?

फिलहाल CJP का जोर आंदोलन, सदस्यता अभियान और जनता के मुद्दों को उठाने पर दिखाई देता है। अभिजीत दीपक ने खुद साफ बताया है कि वह केवल सरकार पर प्रेशर डालेंगे राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे अर्थात राजनीति में नहीं उतरेंगे। लेकिन अगर आने वाले समय में पार्टी का संगठन मजबूत होता है और उसे व्यापक जनसमर्थन मिलता है, तो उसके चुनावी राजनीति में उतरने की संभावनाओं पर भी चर्चा तेज हो सकती है।

अगर भविष्य में CJP विपक्षी दलों के साथ किसी तरह का राजनीतिक तालमेल करती है, तो इसका असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है। हालांकि, अभी यह केवल संभावित राजनीतिक परिदृश्य है।

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती CJP के सामने यही है कि 12 सदस्यीय युवा कोर टीम की रणनीति को 800 शहरों में जमीन पर किस तरह लागू किया जाता है। सितंबर से शुरू होने वाला अभियान यह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है कि काक्रोच जनता पार्टी महज एक आंदोलनकारी समूह बनकर रहती है या राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव रखने वाली राजनीतिक ताकत के रूप में उभरती है।

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment