UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026: अब एक बार रजिस्ट्रेशन करें, सभी आने वाली भर्तियों में मिलेगा फायदा

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026: अब एक बार रजिस्ट्रेशन करें, सभी आने वाली भर्तियों में मिलेगा फायदा – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 14 जुलाई 2026 से One Time Registration (OTR) सुविधा शुरू कर दी है। अब आयोग की किसी भी आने वाली भर्ती परीक्षा में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को केवल एक बार अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद हर नई भर्ती के लिए बार-बार शैक्षिक विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026

यह आवेदन सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है और भविष्य की PET आधारित तथा डायरेक्ट भर्ती परीक्षाओं के लिए अनिवार्य कर दी गई है। आयोग ने यह व्यवस्था ऑफिस ऑर्डर नंबर 45/17/विज्ञा0 अनु0 (ग्यारह)/2026/ओ0टी0आर0 (O.T.R.)/2026 के तहत लागू की है।

UPSSSC OTR 2026 क्या है? :-

One Time Registration (OTR) एक स्थायी प्रोफाइल (Permanent Candidate Profile) बनाने की सुविधा है। इसमें अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी (Category) और अन्य आवश्यक विवरण केवल एक बार दर्ज करते हैं।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को एक यूनिक नंबर, Unique OTR Number मिलता है, जिसका उपयोग अभ्यर्थी भविष्य की सभी UPSSSC भर्तियों में आवेदन करने के लिए किया जाएगा।

पहले प्रत्येक भर्ती के लिए यही जानकारी हर बार भरनी पड़ती थी, जिससे समय भी अधिक लगता था और गलतियां होने की संभावना भी अधिक रहती थी। OTR सिस्टम इस समस्या को समाप्त करता है।

ये भी पढ़ेंउत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी पदों के लिए भर्ती

UPSSSC OTR 2026 क्यों शुरू किया गया? :-

UPSSSC ने आवेदन प्रक्रिया को अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से OTR सिस्टम लागू किया है। OTR के माध्यम से – अभ्यर्थियों को हर भर्ती में दोबारा बेसिक जानकारी नहीं भरनी होगी। जिससे आवेदन प्रक्रिया तेज होगी और गलत जानकारी भरने की संभावना कम होगी। और इस यूनिक नंबर से आयोग द्वारा निम्नलिखित परीक्षाओं में फार्म भरना आसान हो जाएगा।

  • Lekhpal
  • Patwari
  • Lower PCS
  • Forest Guard
  • Cane Supervisor
  • Assistant Accountant
  • Auditor
  • अन्य UPSSSC भर्तियां

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026 Important Document :-

रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें –

  1. सक्रिय मोबाइल नंबर
  2. वैध ईमेल आईडी
  3. आधार कार्ड (यदि लागू हो)
  4. हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  5. हस्ताक्षर (Signature)
  6. व्यक्तिगत जानकारी
  7. शैक्षणिक योग्यता का विवरण
  8. स्थायी पता
  9. पत्राचार का पता

ये भी पढ़ेंमुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 5 लाख रुपए तक फ्री चिकित्सा 

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026 फॉर्म भरते समय ध्यान देने योग्य बातें :-

OTR भरते समय इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन करें—

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय होने चाहिए क्योंकि OTP से वेरिफिकेशन होगा।
  • फोटो पिछले 6 महीनों के भीतर की होनी चाहिए।
  • फोटो JPEG Format में तथा 50 KB से 100 KB के बीच हो।
  • हस्ताक्षर के नीचे अपना नाम हिंदी में अपनी लिखावट में लिखना आवश्यक है।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक OTR नंबर मिलेगा।
  • एक से अधिक OTR बनाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • सभी जानकारी मूल दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026 Benefit :-

OTR लागू होने से उम्मीदवारों को कई लाभ मिलेंगे—

  • हर भर्ती में बार-बार बेसिक जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया पहले से अधिक तेज होगी।
  • गलतियां कम होंगी।
  • दस्तावेजों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रहेगा।
  • पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है।
  • भविष्य की सभी UPSSSC भर्तियों में आवेदन करना आसान होगा।

 

How To Apply UPSSSC OTR Registration 2026 :-

अपना OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –

  • UPSSSC की OTR वेबसाइट पर जाए
  • होमपेज पर One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपने PET-2025 दिया है, तो अपना PET Registration Number दर्ज करें। अन्य उम्मीदवार नया रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी OTP के माध्यम से वेरिफाई करें।
  • नाम
  • जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • पता
  • श्रेणी
  • शैक्षणिक योग्यता
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करें और OTR Confirmation Page डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें।

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026 Key Facts :-

OTR नंबर बनने के बाद जानकारी में बदलाव की सुविधा सीमित हो सकती है। इसलिए सभी विवरण 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य मूल दस्तावेजों से मिलाकर ही भरें।

ये भी पढ़ें – हाफ मोहब्बत का अधूरा सच दिल को छू लेने वाली अनोखी कहानी 

UPSSSC One Time Registration (OTR) 2026 Important Links

Particulars Link
UPSSSC OTR Portal
Click Here
UPSSSC Official Website
Visit Website

 

FAQs :-

UPSSSC OTR 2026 क्या है?

OTR एक वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम है, जिसके तहत उम्मीदवार केवल एक बार अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करके भविष्य की सभी UPSSSC भर्तियों में उसी OTR नंबर से आवेदन कर सकते हैं।

क्या PET-2025 उम्मीदवारों को नया OTR बनाना होगा?

नहीं। वे अपने पुराने PET Registration Number का उपयोग करके OTR प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

OTR बनने के बाद क्या जानकारी बदली जा सकती है?

OTR बनने के बाद संशोधन की सुविधा सीमित रहती है। इसलिए आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

क्या इस OTR को लोक सेवा आयोग UPPCS में भी प्रयोग किया जा सकता है

नहीं, यह केवल UPSSSC के लिए ही प्रयोग किया जा सकता है।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now