UP Assistant Teacher Vacancy 2026: 32,700+ नई शिक्षक भर्ती जल्द, फिर भी अभ्यर्थियों में निराशा

UP Assistant Teacher Vacancy 2026 उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर 32,700 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। कई पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को भेजा जा चुका है, जबकि शेष पदों का प्रस्ताव भी जल्द भेजा जाएगा।

UP Assistant Teacher Vacancy 2026

UP Assistant Teacher Recruitment 2026 में सरप्लस शिक्षकों की सूची से, तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयों में निराशा :-

काफी लंबे समय से UP Assistant Teacher Vacancy 2026 प्राइमरी की भर्ती में इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों को निराशा हाथ लगी। उनकी मांग थी या उनके विचार थे कि जब भी प्राइमरी स्तर पर वैकेंसी आएगी तो, एक अच्छा खासा लगभग 50000 प्लस शिक्षकों की भर्ती निकलेगी। लेकिन सरकार द्वारा निकली गई सरप्लस शिक्षकों की सूची से अब वैकेंसी में रिक्तियों की संख्या लगभग आधे से कम हो गई। जिससे सालों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थी चिंतित हो गए और उनके अंदर एक अलग सा डर बैठ गया। क्योंकि पद कम होने के कारण एक – एक सीटों पर कई – कई अभ्यर्थी दावेदारी दिखाएंगे।

यह भी पढ़ेंसुपरटेट की GK/GS आधारित प्रश्न 

UP Teacher Vacancy 2026: How many posts will be filled through recruitment? कितने पदों पर होगी भर्ती?

शिक्षा चयन आयोग द्वारा ताजा जानकारी के अनुसार भर्ती की स्थिति इस प्रकार है—

  • नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 11,508 सहायक अध्यापक पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग के 2,643 प्रधानाध्यापक (Principal/Headmaster) पदों का अधियाचन पहले ही आयोग को भेजा जा चुका है।
  • माध्यमिक विभाग जल्द ही करीब 16,000 सहायक अध्यापक पद और लगभग 2,600 प्रवक्ता (Lecturer) पदों का अधियाचन भी भेजने की तैयारी में है।
  • इस प्रकार दोनों विभागों में मिलाकर 32,700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

UPESSC Teacher Recruitment स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (PAB) की बैठक :-

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजना अनुमोदन बोर्ड (PAB) की बैठक में उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

यह भी पढ़ेंसुपरटेट का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम सूची एक साथ प्रश्नों की संख्या के साथ।

सूत्रों के अनुसार—

  • – प्राथमिक (Elementary) स्तर पर स्वीकृत 2,50,488 पदों में से 77,400 पद खाली हैं।
  • – माध्यमिक स्तर पर स्वीकृत 11,083 पदों में से 4,421 पद खाली हैं।

यानी प्रदेश में कुल 81,821 शिक्षक पद खाली हैं। परियोजना अनुमोदन बोर्ड (PAB) की बैठक में इन खाली स्थान को जल्द से भरने और विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने की सलाह दी गई।

UPESSC Assistant Teacher Recruitment: विभाग द्वारा शिक्षक-छात्र अनुपात पर विभाग का दावा :-

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात 19:1 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21:1 है, जो शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के निर्धारित मानकों से बेहतर बताया गया है। लेकिन वास्तविकता क्या है यह सच कोई स्वीकार नहीं करने वाला है। इसके बावजूद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। ऐसा आश्वासन आयें दिन तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयों को अखबारों के माध्यम से और सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती, सहायक अध्यापक भर्ती 2026: UPTET Result के बाद तेज होगी भर्ती प्रक्रिया :-

माननीय मुख्यमंत्री पहले ही नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की घोषणा का प्रस्ताव पास कर चुके हैं। इन पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC द्वारा हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित की गई है। टीईटी परिणाम जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। और यूपीटीईटी पास अभ्यर्थियों को जल्द ही सुपर टेट में बैठने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ेंUPSSSC आयोग द्वारा आने वाली भर्तीयों के लिए OTR रजिस्ट्रेशन प्रारंभ।

UP Primary Teacher Vacancy अभ्यर्थियों के लिए क्या है खास?

यदि आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती – Primary Assistant Teacher, Lecturer, Principal और Headmaster भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाले महीनों में हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
इसलिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती पर नजर रखते हुए अपनी तैयारी करते रहे। कंपटीशन तगड़ा होगा और इस बार यह मौका हाथ से जाना नहीं चाहिए।परीक्षा की तैयारी अभी से पूरी रखनी चाहिए। अगर तैयारी पूरी है तो उसे थोड़ा-थोड़ा दोहराते रहना चाहिए ताकि कोई टाॅपिक भूल न सके।

Conclusion ( निष्कर्ष ) :-

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित शिक्षक भर्तियों को लेकर अब प्रक्रिया तेज होती दिखाई दे रही है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह विचार इस पोस्ट को लिखने वाले का है कि पद की घोषणा हम नहीं कर सकते, लेकिन वैकेंसी में एक पद पाने का प्रयास हम हमेशा करते रहे।
हमारे ब्लॉग से आप जुड़े, और लोगों को भी शेयर करें।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now