UP Primary & UP PGT 2026 Vacancy: यूपी में 15012 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को

UP Primary & UP PGT 2026 Vacancy: उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने सहायता प्राप्त प्राइमरी माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

UP Primary और PGT रिक्तियों का विवरण :-

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) हेतु बालक विद्यालयों के 473 तथा बालिका विद्यालयों के 424 कुल 897 पदों पर रिक्तियां उपलब्ध है। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
प्रवक्ता पद पर 2607 पदों की रिक्तियां उपलब्ध हुई है। जिसका विवरण निम्नलिखित है।

विषेश नोट – अभी TGT की वैकेंसी नहीं आयी है। यह संबद्ध प्राइमरी अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की वैकेंसी 897 पदों पर हैं। 

UP Primary & UP PGT 2026 Vacancy Important Date :-

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के रिक्त 2607 पदों का ऑनलाइन विज्ञापन और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक (TGT) के रिक्त (897) पदों पर विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा हैं। विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता हेतु आयोग द्वारा One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गयी है। अतः OTR प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात ही अभ्यर्थीगण प्रवक्ता संवर्ग (PGT) हेतु आवेदन करें। आयोग विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के सम्बन्ध में पृथक से कोई परामर्श नहीं देता है। अतः अभ्यर्थीगण हेतु विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त दिनांक 15.09.2026 से प्रारम्भ होने वाले आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन संख्या – 06/2026 प्रवक्ता संवर्ग (PGT) / 06/2026 सहायक अध्यापक से सम्बन्धित प्रमुख तिथियाँ निम्नवत है :-

UPPGT Vecancy Important Date –

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 15-09-2026
  • ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि – 18-09-2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि – 17-10-2026
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि – 21-10-2026
  • परीक्षा तिथि – 15 व 16 दिसम्बर, 2026

UP Primary Vacancy Important Date –

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 15-09-2026
  • ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि – 16-09-2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि – 15-10-2026
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि – 19-10-2026
  • परीक्षा तिथि – 03 व 04 दिसम्बर, 2026

UP Primary & UP PGT 2026 Vacancy में बदलाव :-

इस बार टीजीटी और पीजीटी परीक्षा के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में अब सामान्य अध्ययन को भी शामिल किया गया है। साथ ही पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा रणनीति में बदलाव करना होगा।

UP TGT और PGT की परीक्षा अब 360 अंकों की

नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार टीजीटी और पीजीटी दोनों परीक्षाएं कुल 360 अंकों की होंगी। इसमें विषय से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। इसके अलावा सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न होंगे, जिनके लिए भी 3-3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

पीजीटी भर्ती में लिखित परीक्षा के अतिरिक्त 40 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। यह अंतिम चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

इससे पहले दोनों भर्ती में केवल विषय से संबंधित चार-चार अंकों के 125-125 प्रश्न पूछे जाते थे। चयन आयोग ने अभी विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम मंगलवार को आयोग की बैठक के बाद जारी किया जाएगा। विभिन्न विषयों की भर्ती के लिए समकक्षता को लेकर भी चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन को शामिल किए जाने से अभ्यर्थियों को विषय के साथ इसकी भी तैयारी करनी होगी। Read more – UPTGT 2026 New syllabus 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UP TGT & UP PGT 2026 में पहली बार लागू हुई नेगेटिव मार्किंग :-

UP TGT और PGT परीक्षा में इस बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। पहले गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाते थे, लेकिन अब गलत जवाब देने पर अंक की कटौती होगी।

इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करते समय भी अभ्यर्थियों को नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।

Important Link UP Primary & UP PGT 2026  :-

Online registration – Click Here 
Official website  –  click here 
Download syllabus  – click here

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment