UP TGT & UP PGT 2026 Gk GS Syllabus: इस बार टीजीटी और पीजीटी परीक्षा के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में अब सामान्य अध्ययन को भी शामिल किया गया है। साथ ही पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा रणनीति में बदलाव करना होगा।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सामान्य अध्ययन का सिलेबस किया जारी :-
आयोग ने फिलहाल विषयवार पाठ्यक्रम जारी किया है। सामान्य अध्ययन का सिलेबस अलग से जारी किया। जिसे आयोग की बैठक के बाद इसे वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
इसके अलावा विभिन्न विषयों में डिग्री और अन्य योग्यताओं की समकक्षता को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने विषय का नया सिलेबस डाउनलोड करके उसी के अनुसार तैयारी शुरू करें और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। Read more – भारत ने बनाया खुद का कुशा S400
UP TGT और PGT की परीक्षा अब 360 अंकों की
नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार टीजीटी और पीजीटी दोनों परीक्षाएं कुल 360 अंकों की होंगी। इसमें विषय से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। इसके अलावा सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न होंगे, जिनके लिए भी 3-3 अंक निर्धारित किए गए हैं।
पीजीटी भर्ती में लिखित परीक्षा के अतिरिक्त 40 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। यह अंतिम चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।
इससे पहले दोनों भर्ती में केवल विषय से संबंधित चार-चार अंकों के 125-125 प्रश्न पूछे जाते थे। चयन आयोग ने अभी विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम मंगलवार को आयोग की बैठक के बाद जारी किया जाएगा। विभिन्न विषयों की भर्ती के लिए समकक्षता को लेकर भी चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन को शामिल किए जाने से अभ्यर्थियों को विषय के साथ इसकी भी तैयारी करनी होगी। Read more – UPTET 2026 New syllabus
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UP TGT & UP PGT 2026 में पहली बार लागू हुई नेगेटिव मार्किंग :-
UP TGT और PGT परीक्षा में इस बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। पहले गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाते थे, लेकिन अब गलत जवाब देने पर अंक की कटौती होगी।
इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करते समय भी अभ्यर्थियों को नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ( UPESSC ) सामान्य ज्ञान पाठ्यक्रम :-
प्रशिक्षित स्नातक (TGT) एवं प्रवक्ता (PGT)। प्रश्नों की संख्या-30
इकाई 1: समसामयिकी–
(ⅰ) राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ
() चर्चित व्यक्तित्व
(i) खेल
इकाई 2: भारतीय इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत का भूगोल:-
() भारतीय इतिहास एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन
(i) भारतीय संविधान एवं राज व्यवस्था, शैक्षिक व्यवस्था से संबंधित विधिक एवं संवैधानिक विकास
(ii) भारतीय अर्थव्यवस्था
(i) भारत का सामान्य भूगोल एवं जनसंख्या
इकाई 3: सामान्य विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
() सामान्य विज्ञान दृसामयिक संदर्भ में प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण
(a) मानव स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विटामिन, खनिज, रोग, अल्पताजन्य रोग, हार्मोन्स, एन्जाइम
(ii) कम्प्यूटर और इन्टरनेट शब्दावली
(v) आई० सी० टी० के अनुप्रयोग
(v) शैक्षिक प्रौद्योगिकी में विकास
सामान्य अध्ययन का सिलेबस डाऊनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Important Link UP TGT & UP PGT 2026 Syllabus :-
Official website – click here
Download syllabus – click here