यूपी में अग्निवीर रैली भर्ती का कार्यक्रम जारी, अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया Agniveer Rally: UP New Agniveer Recruitment Rally 

UP New Agniveer Recruitment Rally 2026 का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। उत्तर प्रदेश राज्य के छह जिलों मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती की सिलसिलेवार शुरुआत 17 अगस्त 2026 से मेरठ में होगी और यह अभियान अगले वर्ष 14 अप्रैल 2027 को अयोध्या में संपन्न होगा। इस अग्नि वीर भर्ती रैली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई थी। और इस बैठक में इन भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश में यह अग्निवीर भर्ती की तीसरी रैली होगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के प्रतिभाग करने की प्रबल संभावना जताई गई है। मुख्य सचिव ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भर्ती स्थलों पर सभी जरूरत की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में क्रमवार से होगी भर्ती रैली :- 

अधिकारियों की बैठक में आगामी भर्ती रैलियों का पूरा कार्यक्रम साझा किया। और यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा, तथा हर जिले में अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है।

  • मेरठ जिले में यह रैली 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक चलेगी। 
  • बरेली जिले में 14 से 30 सितंबर 2026 तक भर्ती रैली आयोजित होगी। 
  • लखनऊ जिले में 11 से 28 जनवरी 2027 तक भर्ती रैली आयोजित होगी।
  • वाराणसी में 2 से 27 फरवरी 2027 तक भर्ती रैली आयोजित होगी।
  • आगरा में 4 से 24 मार्च 2027 तक भर्ती रैली आयोजित होगी।
  • अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 

अग्निवीर भर्ती के लिए योग्यता की शर्तें :- 

अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड्समैन पद के लिए आठवीं व दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र माने जाते हैं, जबकि बाकी श्रेणियों में दसवीं, बारहवीं या स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती है। उम्र सीमा को लेकर सामान्यतः उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि पूर्व सैनिकों के आश्रितों और कुछ विशेष श्रेणियों को नियमानुसार छूट भी दी जाती है। आप समझ सकते हैं कि अलग-अलग पद के अनुसार पात्रता में थोड़ा-बहुत अंतर रहता है, इसलिए संबंधित रैली की विस्तृत सूचना ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में इन पदों पर होगा चयन :-  

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी(जीडी)
  • अग्निवीर (टेक्निकल)
  • अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी)
  • अग्निवीर (ट्रेड्समैन)
  • अन्य पदों पर भर्ती

ये भी पढ़ें – 50 हजार लड़कियों को मिलेगी स्कूटी फ्री 

उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी अग्निवीर भर्ती 2026 विभिन्न पदों के लिए योग्यताएं :-

अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई जिसका विवरण निम्नलिखित है –

1 – अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) :-

कक्षा 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण, कुल मिलाकर 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक। ग्रेडिंग प्रणाली का पालन करने वाले बोर्डों के लिए, प्रत्येक विषय में न्यूनतम ‘D’ ग्रेड (33% – 40%) या प्रत्येक विषय में 33% अंक और कुल मिलाकर ‘C2’ ग्रेड या समकक्ष, जो कुल मिलाकर 45% के बराबर हो, होना चाहिए।

नोट: वैध लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस वाले उम्मीदवारों को ड्राइवर की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। डाक सेवक भर्ती

2 – अग्निवीर (टेक्निकल) :-

विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण,कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक।

या

किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण (एनआईओएस सहित) और संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का आईटीआई पाठ्यक्रम, जिसमें एनएसक्यूएफ स्तर 4 या उससे ऊपर का प्रमाण पत्र हो।

3 – अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) :-

किसी भी स्ट्रीम (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में 10+2 / इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल मिलाकर 60% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी और गणित/लेखा/बहीखाता में 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

4 – अग्निवीर (ट्रेड्समैन) 10वीं पास :-

(i) 10वीं साधारण उत्तीर्ण।

(ii) कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है, लेकिन प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त होने चाहिए।

5 – अग्निवीर (ट्रेड्समैन) 8वीं पास :-

(i) कक्षा 8वीं साधारण उत्तीर्ण

(ii) कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है, लेकिन प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त होने चाहिए

क्या उत्तर प्रदेश अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए पहले आवेदन जरूरी है :-

उत्तर प्रदेश अग्निवीर भर्ती रैली आमतौर पर खुली भर्ती रैली के तौर पर आयोजित होती रही हैं, जिनमें शामिल होने के लिए पहले से अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचना होता है। जहां मूल दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें शारीरिक परीक्षण और अन्य चरणों में शामिल होने का मौका दिया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित जिले या रैली की आधिकारिक अधिसूचनाओं का अवलोकन जरूर कर लेनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में तीसरी बड़ी अग्निवीर भर्ती रैली :-

मुख्य सचिव ने बैठक में बताया कि उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की यह तीसरी रैली होगी। राज्य में सेना भर्ती को लेकर युवाओं का प्रबल रुझान लगातार बना हुआ है। इसलिए हर जिले में समुचित तैयारी करने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं।

AgniVeer Bharati Important link : –

 

ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Home page –         Click Here

नोट :- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यदि कोई जानकारी यहां छूट गई हो तो, ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर के उन जानकारी को प्राप्त कर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment