माइनिंग सरदार और सर्वेयर के 259 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन: NCL Recruitment 2026

NCL Recruitment 2026: माइनिंग सरदार और सर्वेयर के 259 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और माइनिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने माइनिंग सरदार और सर्वेयर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 259 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि नियुक्ति नियमित (Regular) आधार पर की जाएगी।

NCL Recruitment 2026

 

योग्य उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं NCL Recruitment 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में।

NCL Recruitment 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती :-

NCL भर्ती में दो पद शामिल हैं। इनमें माइनिंग सरदार के 254 पद और सर्वेयर के 5 पद हैं। Read more – वोकेशनल ट्रेनिंग भर्ती

NCL Mining Sirdar Vacancy :-

माइनिंग सरदार के कुल 254 पदों में 101 पद सामान्य वर्ग के लिए बताए गए हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड-C के तहत ₹47,330 बेसिक पे दिया जाएगा।

NCL Surveyor Vacancy :-

NCL सर्वेयर के कुल 5 पद हैं, जिनमें 2 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। चयनित अभ्यर्थी को ग्रेड-B के तहत ₹51,103 बेसिक पे मिलेगा। Read more – योगी सरकार के द्वारा छात्राओं को फ्री स्कूटी।

NCL Mining Sirdar And Surveyor Eligibility क्या है :-

माइनिंग सरदार पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा माइनिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास वैध Mining Sirdarship Certificate के साथ First Aid और Gas Testing Certificate भी होना चाहिए।

सर्वेयर पद के लिए 10वीं पास योग्यता के साथ माइनिंग/माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है। इसके साथ DGMS द्वारा जारी वैध Surveyor Certificate भी जरूरी है।

NCL Recruitment 2026: Age Limit क्या है? :-

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 5 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC अभ्यर्थी को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

NCL Recruitment 2026: Application Fees :-

माइनिंग सरदार और सर्वेयर के पदों पर सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क ₹1,180 है। वहीं SC, ST, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को माइनिंग सरदार और सर्वेयर के पदों पर आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

NCL Mining Sirdar Recruitment 2026: Selection Process :-

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Computer Based Test (CBT) आयोजित होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

NCL Recruitment 2026: How To Apply Online :-

NCL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  •  सबसे पहले एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nclcil.in/ पर जाएं।
  •  वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर Recruitment पर क्लिक करें।
  •  संबंधित Mining Statutory Personnel Recruitment Notification खोलें।
  •  नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके अपनी योग्यता और अन्य शर्तें ध्यान से जांचें।
  •  इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  •  To Register विकल्प से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  •  आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  •  लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

NCL Recruitment 2026: Important Dates

NCL Mining Sirdar और Surveyor भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2026 है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

NCL Recruitment 2026: Important Notice:

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। योग्यता, आयु, प्रमाणपत्र और अन्य शर्तों की अंतिम पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से ही करें। धन्यवाद।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now