पुष्प की अभिलाषा कविता की व्याख्या: Pushp ki abhilasha kavita ka vyakhya

Pushp ki abhilasha kavita ka vyakhya: पुष्प की अभिलाषा class 10th hindi कविता की संदर्भ सहित सरल हिंदी में व्याख्या पढ़ें। माखनलाल चतुर्वेदी की इस प्रसिद्ध कविता का भावार्थ, देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को आसान सरल भाषा में समझें।

Pushp ki abhilasha kavita ka vyakhya

पुष्प की अभिलाषा कविता की व्याख्या :-

चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ।
चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ ॥
चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊँ।
चाह नहीं, देवों के सिर पर चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ ।।

मुझे तोड़ लेना वनमाली! उस पथ में देना तुम फेंक ॥
मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने। जिस पथ जावें वीर अनेक ॥

संदर्भ :-
प्रस्तुत प्रसिद्ध पंक्तियाँ देश प्रेमी कवि माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता हमारी पाठ्य पुस्तक हिंदी में “पुष्प की अभिलाषा” नामक शीर्षक से ली गई हैं। Read more – स्वदेश प्रेम।
प्रसंग :-
इस कविता में कवि ने एक फूल की कल्पना के माध्यम से देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को व्यक्त किया है।

सरल हिंदी में व्याख्या :-
कवि माखनलाल चतुर्वेदी फूल के माध्यम से अपनी इच्छा प्रकट करते हुए कहता है कि उसे किसी सुंदर युवती के गहनों में सजना नहीं है। वह किसी प्रेमिका की माला में पिरोकर लोगों को आकर्षित भी नहीं करना चाहता। उसकी यह भी इच्छा नहीं है कि वह किसी राजा के शव पर चढ़ाया जाए या देवताओं के सिर पर चढ़कर अपने भाग्य पर गर्व करे या घमंड करें।

राष्ट्रप्रेमी कवि माखनलाल चतुर्वेदी कहते हैं कि फूल की सबसे बड़ी इच्छा यह है कि माली उसे तोड़कर उस रास्ते पर फेंक दे, जिस मार्ग से देश के वीर सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा और उसके लिए अपना बलिदान देने जाते हैं। इस प्रकार वह पुष्प भी उन भारतीय वीरों के चरणों में पड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहता है।

पुष्प क्या नहीं चाहता है?

  • सुरबाला के गहनेः फूल कहता है कि मेरी यह इच्छा नहीं है कि मुझे किसी सुंदर स्त्री के गहनों में गूँथा जाए।
  • प्रेमी की मालाः पुष्प कहता है कि न ही मेरी यह चाह है कि प्रेमी की माला बनकर मैं किसी को लुभाऊँ।
  • सम्राटों के शवः फूल की यह भी इच्छा नहीं है कि किसी राजा या सम्राट के शव पर डाला जाए,
  • देवों के सिरः फूल की यह भी चाह नहीं है कि देवताओं के सिर पर चढ़कर मैं अपने भाग्य पर गर्व करूँ।
  • मोह का त्यागः पुष्प की इच्छा है कि उसे अप्सराओं के गहनों का हिस्सा बनने या प्रेमियों की माला बनकर किसी को रिझाने की कोई भी चाहत नहीं है।
  • विनम्रता से मुक्तिः पुष्प राजाओं के शव पर चढ़ाए जाने पर तथा भगवान की मूर्ति पर सजकर अपने भाग्य पर गर्व या घमंड करने की चाह भी नहीं रखता।

पुष्प की सच्ची अभिलाषा

  • बलिदान का मार्गः फूल वनमाली से कहता है कि हे वनमाली! तू मुझे उस रास्ते पर तोड़कर फेंक देना,
  • वीर सैनिकों का पथः जिस रास्ते से देश के लिए अपना सिर (प्राण) कटाने के लिए वीर सैनिक जा रहे हों।
  • परम सम्मानः वीरों के पैरों तले कुचल जाना ही फूल अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य और सम्मान मानता है। अर्थात् इस मातृभूमि में वीरों के मार्ग पर बिछने की है।
  • अंतिम सर्वोच्च इच्छाः पुष्प वनमाली (माली) से विनती करता है कि उसे उस रास्ते पर फेंक दिया जाए जहाँ से देशभक्त और वीर जवान अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए गुजरते हैं।

भावार्थ :-
उपरोक्त पंक्तियों में कवि ने देशप्रेम, त्याग, बलिदान और मातृभूमि की सेवा को सबसे बड़ा आदर्श बताया है। कवि के अनुसार जीवन का सबसे बड़ा सम्मान देश के लिए समर्पित होना है, न कि ऐश्वर्य, प्रेम या सम्मान प्राप्त करना।

माखनलाल चतुर्वेदी की कविता द्वारा पुष्प का संदेशः-

मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों का राष्ट्र प्रथम भाव-सम्मान सबसे बड़ा है ।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now