UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026: 3402 वोकेशनल ट्रेनर भर्ती, ₹15 हजार मानदेय, योग्यता और पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026 के तहत प्रदेश के 1701 राजकीय और सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में 3402 वोकेशनल प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इन प्रशिक्षकों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से होगी और प्रत्येक प्रशिक्षक को हर माह ₹15,000 मानदेय दिया जाएगा। यह योजना शैक्षिक सत्र 2026-27 से लागू की जाएगी, जिससे छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल भी प्राप्त होगा।

UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026

 

UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026 का उद्देश्य :-

इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कक्षा 9 से ही व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि छात्र केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि रोजगार से जुड़ी स्किल भी सीखें। इससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और छात्र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें – पीएम इंटर्नशिप योजना 

  • 1701 स्कूलों में होगी प्रशिक्षकों की नियुक्ति
  • शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 1701 माध्यमिक विद्यालयों में दो-दो ट्रेड शुरू किए जाएंगे।
  • 731 राजकीय माध्यमिक विद्यालय
  • 970 सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालय
  • प्रत्येक विद्यालय में 2 वोकेशनल प्रशिक्षक
  • कुल भर्ती – 3402 प्रशिक्षक

इन सभी पदों पर नियुक्ति आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी।

 

UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026 किन ट्रेड में दी जाएगी व्यवसायिक शिक्षा :-

छात्रों को रोजगार आधारित विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें प्रमुख ट्रेड शामिल हैं –

  • रिटेल
  • आईटी (Information Technology)
  • टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी
  • एग्रीकल्चर
  • मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप
  • प्रोफेशनल स्किल

इन ट्रेडों की पढ़ाई के बाद छात्रों को ऑफिस असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, माइक्रोफाइनेंस एग्जीक्यूटिव और रिटेल स्टोर ऑपरेशन असिस्टेंट जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें – अतुल महेश्वरी स्कॉलरशिप योजना

UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026 में छात्रों का चयन कैसे होगा :-

 

  1. व्यवसायिक शिक्षा की शुरुआत कक्षा 9 से होगी।
  2. प्रत्येक ट्रेड में कम से कम 25 छात्रों का प्रवेश होगा।
  3. छात्रों को प्रतिदिन 1 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  4. सप्ताह में कुल 6 घंटे वोकेशनल शिक्षा अनिवार्य होगी।
  5. यह कोर्स स्कूल की नियमित समय-सारिणी का हिस्सा ।

UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti Qualification :-

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए—

  • संबंधित ट्रेड में स्नातक (Graduation) की डिग्री।
  • नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) का प्रमाणपत्र।
  • संबंधित उद्योग में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
  • केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी अनिवार्य होगा।

 

वेतन और कार्य की शर्तें :-

  • भर्ती होने वाले प्रत्येक प्रशिक्षक को ₹15,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
  • साथ ही कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू होंगी—
  • प्रशिक्षक केवल एक विद्यालय में ही कार्य करेंगे।
  • किसी अन्य विद्यालय में पढ़ाने की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थिति सत्यापित किए जाने के बाद ही मानदेय जारी किया जाएगा।
  • नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी।
  • उद्योग भ्रमण और विशेषज्ञों के व्याख्यान
  • छात्रों को केवल कक्षा तक सीमित शिक्षा नहीं दी जाएगी। प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में –
  • तीन विशेषज्ञ (Guest Lecture) आयोजित किए जाएंगे।
  • संबंधित उद्योगों का भ्रमण कराया जाएगा।
  • व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर रहेगा।
  • इस व्यवस्था के लिए विद्यालयों को अलग से बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या छात्रों और युवाओं को लाभ होगा :-

  1. यह योजना छात्रों और युवाओं दोनों के लिए लाभदायक साबित होगी।
  2. कक्षा 9 से ही रोजगार आधारित शिक्षा मिलेगी।
  3. छात्रों में व्यावहारिक कौशल का विकास होगा।
  4. भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी।
  5. प्रदेश में कुशल मानव संसाधन तैयार होगा।
  6. 3402 प्रशिक्षकों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

 

UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026 :-

उत्तर प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। 1701 विद्यालयों में 3402 वोकेशनल प्रशिक्षकों की नियुक्ति से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण व्यवसायिक शिक्षा मिलेगी और उन्हें रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा। यदि आपके पास संबंधित ट्रेड में स्नातक की डिग्री, NSQF प्रमाणपत्र और आवश्यक कार्य अनुभव है, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा करियर अवसर साबित हो सकती है। आने वाले समय में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, इसलिए अभ्यर्थियों को UP Outsourcing Vocational Trainer Bharti 2026 के आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।

 

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now