रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025: उत्तर प्रदेश की छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें पात्रता, लाभ और चयन प्रक्रिया: Rani Laxmibai Scooty Scheme

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025: उत्तर प्रदेश की छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें पात्रता, लाभ और Rani Laxmibai Scooty Scheme चयन प्रक्रिया का संपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है।

Rani Laxmibai Scooty Scheme

UP Cabinet Decision CM Yogi Adityanath- रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा सुनहरा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को फ्री पेट्रोल चालित स्कूटी प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर और महिलाओं का सशक्तिकरण बनाना और उनके लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करना है। योजना के पहले चरण में करीब 50 हजार छात्राओं को इस रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 योजना का लाभ मिलने की संभावना है।

Rani Laxmibai Scooty Scheme, क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना? :-

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी योजना है, जिसके माध्यम से राज्य की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ सरकारी ( Government ), सहायता प्राप्त, निजी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों तथा स्ववित्तपोषित (Self-Financed) कॉलेजों की छात्राओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि परिवहन की सुविधा मिलने से छात्राएं आगे की पढ़ाई और रोजगार के बेहतर अवसरों तक आसानी से पहुंच सकेंगी, और अपनी आर्थिक उन्नति को एक दिशा दे सकेंगी।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना किन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ? :-

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो। प्रत्येक कॉलेज, विश्वविद्यालय या महाविद्यालय की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जाएगा। यानी लगभग हर संस्थान अपनी मेरिट सूची के आधार पर पात्र छात्राओं का चयन करेगा। यह व्यवस्था सभी प्रकार के उच्च शिक्षण संस्थानों पर एक समान रूप से लागू होगी।

ये भी पढ़ेंपीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 

UP Scooty Yojana 2025 पात्रता (Eligibility) :-

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी –

  • छात्रा उत्तर प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक शिक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • छात्रा अपने महाविद्यालय संस्थान की टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं में शामिल हो।
  • छात्रा के पूरे परिवार की वार्षिक आय सालाना 12 लाख रुपये से कम हो।
  • संबंधित महाविद्यालय संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची में नाम होना आवश्यक होगा।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 में इन छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता :-

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस Rani Laxmibai Scooty Scheme योजना में सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं का भी विशेष ध्यान रखा है। दिव्यांग छात्राएं, निराश्रित परिवार की बेटियां तथा शहीद परिवार की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इन श्रेणी की छात्राओं के लिए मेरिट की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। यानी वे बिना टॉप 5 प्रतिशत में आए भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी, यदि वे उपर्युक्त निर्धारित श्रेणी में आती हैं।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 स्कूटी के साथ क्या मिलेगा?

उत्तर प्रदेश योगी सरकार केवल स्कूटी ही नहीं देगी, बल्कि उससे जुड़े शुरुआती खर्च भी खुद वहन करेगी। चयनित छात्राओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे छात्राओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और वे तुरंत स्कूटी का उपयोग कर सकेंगी। स्कूटी के साथ मिलने वाली वस्तुओं का विवरण नीचे दिया गया है –

  • – पेट्रोल चालित स्कूटी।
  • – वाहन का रजिस्ट्रेशन।
  • – एक वर्ष का बीमा।
  • – सुरक्षा के लिए हेलमेट।
  • – 5 लीटर पेट्रोल।

Rani Laxmibai Scooty Scheme 2025 स्कूटी खरीद की प्रक्रिया :-

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 के तहत स्कूटी की खरीद GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इससे खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होगी। उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने बताया है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक महीने के भीतर खरीद प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूटी का वितरण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें – अतुल महेश्वरी स्कालरशिप योजना 

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 आवेदन कैसे होगा? :-

फिलहाल उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जारी नहीं दी है। फिर भी संभावना है कि पात्र छात्राओं का चयन संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। यदि ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता होगी तो उसकी सूचना उत्तर प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2025 योगी सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम :-

UP cabinet decision में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। यदि आप वर्ष 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण कर रही हैं और आपके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम है, तो अपने कॉलेज की मेरिट सूची और सरकार की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें। और हमारी वेबसाइट sdgclasses.com पर नियमित अवलोकन करते रहें। योजना से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थियों की सूची और वितरण कार्यक्रम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। और आप सभी को इसकी सूचना आते ही इस वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस योजना की जानकारी को दूसरों लोगों को बताने के लिए शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

 

 

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now