UP TGT & UP PGT 2026 Syllabus: उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) पदों के लिए विषयवार पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषय का सिलेबस देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार टीजीटी और पीजीटी परीक्षा के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में अब सामान्य अध्ययन को भी शामिल किया गया है। साथ ही पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा रणनीति में बदलाव करना होगा।
UP TGT और PGT की परीक्षा अब 360 अंकों की
नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार टीजीटी और पीजीटी दोनों परीक्षाएं कुल 360 अंकों की होंगी। इसमें विषय से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। इसके अलावा सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न होंगे, जिनके लिए भी 3-3 अंक निर्धारित किए गए हैं।
पीजीटी भर्ती में लिखित परीक्षा के अतिरिक्त 40 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। यह अंतिम चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।
इससे पहले दोनों भर्ती में केवल विषय से संबंधित चार-चार अंकों के 125-125 प्रश्न पूछे जाते थे। चयन आयोग ने अभी विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम मंगलवार को आयोग की बैठक के बाद जारी किया जाएगा। विभिन्न विषयों की भर्ती के लिए समकक्षता को लेकर भी चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन को शामिल किए जाने से अभ्यर्थियों को विषय के साथ इसकी भी तैयारी करनी होगी। Read more – UPTET 2026 New syllabus
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UP TGT & UP PGT 2026 में पहली बार लागू हुई नेगेटिव मार्किंग :-
UP TGT और PGT परीक्षा में इस बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। पहले गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाते थे, लेकिन अब गलत जवाब देने पर अंक की कटौती होगी।
इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करते समय भी अभ्यर्थियों को नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।
संस्कृत विषय के सिलेबस में महत्वपूर्ण बदलाव
- आयोग के अनुसार अधिकांश विषयों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, संस्कृत विषय के सिलेबस में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन हुए हैं।
- PGT संस्कृत में वैदिक साहित्य, ऋग्वेद के विभिन्न सूक्त, यजुर्वेद संहिता में शिव संकल्प सूक्त और कठोपनिषद के प्रथम अध्याय के अंश शामिल किए गए हैं। वहीं अभिज्ञान शाकुंतलम और उत्तर रामचरितम के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।
- TGT संस्कृत में मेघदूतम और नीति शतकम को हटाकर संपूर्ण हितोपदेश, रघुवंश महाकाव्य का द्वितीय सर्ग और साहित्य दर्पण का प्रथम परिच्छेद शामिल किया गया है।
किन विषयों का सिलेबस जारी हुआ?
आयोग ने कई विषयों के लिए TGT और PGT का विषयवार सिलेबस जारी किया है। इनमें व्यायाम शिक्षा, उर्दू, कला, वाणिज्य, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, संगीत वाद्य, संगीत स्वर, कृषि और गृह विज्ञान शामिल हैं।
PGT के लिए समाजशास्त्र, शिक्षा, नागरिकशास्त्र, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, तर्क, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और सैन्य विज्ञान जैसे विषयों का सिलेबस भी जारी किया गया है।
वहीं कुछ विषयों में अभी TGT का पाठ्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इनमें समाजशास्त्र, शिक्षा, नागरिकशास्त्र, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, तर्क, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और सैन्य विज्ञान शामिल हैं।
सामान्य अध्ययन का सिलेबस जल्द होगा जारी
आयोग ने फिलहाल विषयवार पाठ्यक्रम जारी किया है। सामान्य अध्ययन का सिलेबस अलग से जारी किया जाएगा। आयोग की बैठक के बाद इसे वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
इसके अलावा विभिन्न विषयों में डिग्री और अन्य योग्यताओं की समकक्षता को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने विषय का नया सिलेबस डाउनलोड करके उसी के अनुसार तैयारी शुरू करें और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। Read more – भारत ने बनाया खुद का कुशा S400
UP TGT & UP PGT 2026 Syllabus, विषयवार सिलेबस की स्थिति :-
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग टीजीटी और पीजीटी के विभिन्न विषयों के सिलेबस जारी होने की स्थिति दी गई है। नीचे संस्कृत टीजीटी में हुए बदलाव का सिलेबस दिया गया है। शेष विषयों के सिलेबस के लिए आयोग द्वारा जारी वेबसाइट का अवलोकन अपने विषय के अनुसार कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रशिक्षित स्नातक (TGT) संस्कृत :-
खण्ड-क गद्य, पद्य नाटक एवं काव्यशास्त्र
अधोलिखित, ग्रन्थों से निर्धारित अंकों के आधार पर शब्दार्थ, सूक्तियाँ, शब्दों की व्याकरणात्मक टिप्पणी, चरित्र चित्रण तथा ग्रन्थकर्त्ता का परिचय :-
कादम्बरी (शुकनासोपदेश रत्न), शिवराजविजयम्, (प्रथम निःश्वास), किरातार्जुनीयम् (प्रार्थना सर्ग) रघुवंशम् (द्वितीय सर्ग) हितोपदेश (सम्पूर्ण) अभिज्ञानशाकुन्तलम् (चतुर्थ अङ्क) और उत्तररामचरितम् (तृतीय अङ्क)।
खंड-ख: साहित्यदर्पण (प्रथम परिच्छेद)
खण्ड-ग: संस्कृत व्याकरण
डॉ0 बाबूराम सक्सेना कृत “संस्कृत व्याकरण प्रवेशिका” के आधार पर सन्धि, समास, एवं कारक प्रत्याहार का परिचय, अकारान्त, इकारान्त, उकारान्त, ऋकारान्त, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग एवं नपुंसकलिंग शब्दों का रूप, सर्वत्, किम्। युष्मद, इदम्, अस्मद् सर्वनामों के रूप, एक से सौ तक के संस्कृत शब्दों का ज्ञान, भू, गम्, पत्, पा, लाभ, हन, दु:, दा, भी, दिव, जानि, तुद्, रथ, प्रच्छ, ब्रू तथा शूर आदि के लट, लोट, लृट, विधि और विधि लकार में रूप।
खण्ड-घ : संस्कृत सुभाषित एवं सूक्तियों का परिज्ञान
वाच्य-परिवर्तन और क्रिया-परिवर्तन।
प्रशिक्षणात्मक संस्कृत-
प्रशिक्षण की दृष्टि से व्याकरण, अनुवाद, पद्य आदि की पाठ्य विधियों का सामान्य परिचय।
Important Link UP TGT & UP PGT 2026 Syllabus :-
Official website – click here
Download syllabus – click here