एसबीआई क्लर्क भर्ती फरवरी 2026 में 2273 पदों पर भर्ती का अवसर: SBI Clerk New Job Notification 2026

एसबीआई क्लर्क भर्ती फरवरी 2026 में 2273 पदों पर भर्ती का अवसर, sbi clerk new job notification 2026: बैंकों की भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर एसबीआई बैंक ने 2273 पदों पर मौका दिया है। इस मौके को ना गवांते हुए समय से पहले आवेदन करके अपनी तैयारी में लग जाए।

sbi clerk new job notification 2026
sbi clerk new job notification 2026

 

SBI New Vacancy 2026 , SBI Latest job :-

बैंक की जॉब का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है। इनमें से 223 पद बैकलॉग से भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां लखनऊ, नई दिल्ली समेत 16 सर्कल में की जाएंगी। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

SBI BANK JOB RECRUITMENT 2026 : एसबीआई जॉब के लिए योग्यताएं :- 

 

एसबीआई जॉब के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

अभ्यर्थी को राज्य केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) में निपुण होना चाहिए।

अभ्यर्थी को 10वीं/ 12वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें स्थानीय भाषा का प्रमाण हो।

 

SBI Clerk Vacancy 2026 Salary Structure :-

 

वेतन: 48, 480 से 85,920 रुपये। अन्य भत्ते शहरों के हिसाब से घटते बढ़ते रहते हैं।

 

SBI BANK JOB 2026 APPLY ONLINE: आवेदन शुल्क :-

 

अभ्यर्थियों को एसबीआई भर्ती में आवेदन करने के लिए- जनरल/ओबीसी के लिए – 750 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा :- 

एसबीआई भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

एसबीआई भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा की गणना :-

एसबीआई भर्ती 2026 में 31 दिसंबर 2025 से आयु आधार मानकर आयु गणना की जाएगी।

 

SBI Clerk Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया :- 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और क्षेत्रीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार शामिल हैं।

1- एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 आनलाइन परीक्षा :- 

ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वर्णानात्मक परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा पूरी होने के तत्काल बाद आयोजित की जायेगी और उम्मीदवारों को वर्णानात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर में टाइप करने होंगे। Group D Recruitment 

अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान , सामान्य जागरूकता /अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर अभिरुचि से सबंधित प्रश्न आएंगे। नकारात्मक उत्तर के लिए अंक नहीं कटेंगे।

sbi clerk new job notification 2026

2- एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 स्क्रीनिंग :-

ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों को स्क्रीनिंग समिति के समक्ष रखा जाएगा। सभी मानदंडों पर पास होने पर अभ्यर्थी को मंडलवार साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

3- एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 साक्षात्कारः :-

साक्षात्कार 50 अंकों का होगा. अंतिम चयन पर विचार करने के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने होंगे। न्यूनतम अर्हक अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

4- एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 अंतिम चयन :-

अभ्यर्थियों का चयन मंडलवार और श्रेणीवार तैयार मेरिट सूची में शीर्ष स्थान वाले उम्मीदवारों में से चयन किया जाएगा।https://sbi.bank.in/

एसबीआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे करें :-

सबसे पहले अभ्यर्थियों को भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट – (https://sbi.bank.in/) पर लॉगिन करें। (यहां क्लिक करें )

पहला चरण – इसके बाद होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें।

दूसरा चरण – अगले पेज पर CURRENT OPENINGS विकल्प पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नौटिफिकेशन दिखाई देंगे।

तीसरा चरण – इसमें से RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICER (Apply Online from 29.01.2026 ΤΟ 18.02.2026)’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

चौथा चरण – अब नीचे DOWNLOAD ADVERTISEMENT पर विलक करें,फाइल खुल जाएगी। नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ देखकर और अच्छी तरह पढ़ करके अपनी योग्यता की जांच कर लें।

पांचवां चरण – पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे ‘APPLY ONLINE (29.01.2026 ΤΟ 18.02.2026)’ पर क्लिक करें।

छठवां चरण – अगले पेज पर ‘Click for New Registration विकल्प पर क्लिक करें।

सातवां चरण – नये पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर आगे की आवेदन प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर लें। अभ्यर्थी सभी एंट्री सही-सही भरें। गलत भरने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

 

नोट – अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन का पूर्णत: अध्ययन कर लें।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now