11,127 सहायक लोको पायलट पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल: रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 ALP RECRUITMENT

रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 ALP RECRUITMENT: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे, और तकनीकी योग्यता वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के 17 रेल जोन में वर्ष 2026 के दौरान सहायक लोको पायलट (ALP) के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, देशभर के विभिन्न जोनल रेलवे भर्ती बोर्ड में कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की मंजूरी दे दी गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 ALP RECRUITMENT

 

Assistant Loco Pilot Vacancy 2026 :-

रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर पदों का ब्योरा साझा किया है। इसमें बताया कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के माध्यम से रिक्तियों का आकलन करने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने इस भर्ती को हरी झंडी दे दी है। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी। Read more – अग्निवीर वायु सेवा भर्ती

भारतीय रेलवे भर्ती 2026 :-

यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) के तहत लेवल-2 के पदों पर होगी। जोनल रेलवे बोर्ड वार बात करें तो सर्वाधिक 1625 पदों पर नियुक्ति पूर्वी तटीय रेलवे में की जाएगी। इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे में 1531, मध्य रेलवे में 1400, उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे में 1276 पदों पर भर्ती होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के भी 105 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया इसी वर्ष होगी।

RRB ALP RECRUITMENT 2026 – आयु सीमा :-

असिस्टेंट लोको पायलट में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए निश्चित है अन्य वर्ग OBC/SC/ST में अधिकतम आयु में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

ALP RECRUITMENT NEW VECANCY 2026 – जोन के अनुसार पदों का विवरण:-

 

रेलवे जोन के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है –

रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 ALP RECRUITMENTरेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू करने का आदेश :-

रेलवे भर्ती बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शत्रुघ्न बेहेरा द्वारा जारी किए गए पत्र में सभी जोनल रेलवे बोर्ड को निर्देश दिया गया है कि, वे एक सप्ताह के भीतर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करें। यह भर्ती आरआरबी बंगलूरू के माध्यम से सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) के तहत आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Indian Railway ALP Notification :-

उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड के सीपीआरओ ( CPRO ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में एससी/एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए तय मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसमें बैकलॉग और वर्तमान रिक्तियों को भी शामिल किया गया है।

शेष विवरण नोटिफिकेशन आने के बाद……..

 

ट्रांसलेट टू इंग्लिश 

 

Job In Railway RRB ALP Recruitment 2026: There is good news for young people with technical qualifications who dream of a government job in the Indian Railways. The Railway Ministry has approved the filling of vacant Assistant Loco Pilot (ALP) positions in 17 railway zones across the country, including the North Central Railway, during the year 2026. According to an official letter issued by the Railway Recruitment Board, approval has been given to issue notifications for recruitment to a total of 11,127 positions across various zonal railway recruitment boards across the country.

 

Assistant Loco Pilot Vacancy 2026:-

 

The Railway Board has shared the details of the positions in a letter to the General Managers of all zonal railways, including the North Central Railway. It stated that after assessing the vacancies through the Human Resource Management System (HRMS), the competent authority has approved this recruitment. Regarding the North Central Railway, the recruitment process will be for 457 positions.

 

 Indian Railway Recruitment 2026:

 

This recruitment will be for Level-2 posts under the Centralized Employment Notification (CEN). Zonal Railway Board-wise, the highest number of 1625 posts will be filled by the Eastern Coastal Railway. Additionally, 1531 posts will be filled by the South Eastern Railway, 1400 by the Central Railway, and 1276 by the North Eastern Frontier Railway. The recruitment process for 105 posts in the North Eastern Railway will also begin this year.

 

RRB ALP Recruitment 2026 – Age Limit:

 

The minimum age for recruitment to the Assistant Loco Pilot position is 18 years and the maximum age is 30 years for children of the General category. Other categories, including OBC/SC/ST, will receive a three-year age relaxation.

 

 ALP RECRUITMENT NEW VACANCY 2026 –

Details of positions by zone:-

रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 ALP RECRUITMENT

 

The following is the details of positions by railway zone:-

 

Railway Recruitment Board orders to begin process within a week:-

 

In a letter issued by Shatrughan Behera, Executive Director of the Railway Recruitment Board, all Zonal Railway Boards have been directed to complete the recruitment process within a week. This recruitment will be conducted through RRB Bangalore under the Centralized Employment Notification (CEN). Detailed information regarding application dates, educational qualifications, and age limits will be provided in this notification.

 

Indian Railway ALP Notification:-

 

North Central Railway Board CPRO Shashikant Tripathi stated that a letter has been issued by the Railway Board in this regard. The Railway Recruitment Board has clarified that the recruitment process will strictly adhere to the established criteria for SC/ST, OBC, EWS, and other reserved categories. This includes backlog and current vacancies.

 

Rest of the details will come after notification…

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now