PM YASASVI Scholarship Yojana 2026: आर्थिक रूप से कमजोर OBC, EBC तथा DNT वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। यदि आप निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम है और संबंधित कक्षाओं में अध्ययनरत हैं, तो आप National Scholarship Portal पर OTR पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें, क्योंकि पात्रता, अंतिम तिथि और प्रक्रिया समय-समय पर अपडेट हो सकती है।
PM YASASVI Scholarship Yojana 2026 क्या है? :-
PM YASASVI Scholarship Yojana 2026 (Prime Minister Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India) भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की पूरी जानकारी – क्लिक करें और पढ़ें।
यह योजना विशेष रूप से OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EBC (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) तथा DNT (Denotified Tribes) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बनाई गई है। योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को पढ़ाई, ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क तथा अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 Highlights :-
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | PM YASASVI Scholarship Scheme 2026 |
| मंत्रालय | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार |
| लाभार्थी | OBC, EBC एवं DNT वर्ग के छात्र |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन पोर्टल | National Scholarship Portal (NSP) |
| छात्रवृत्ति | पात्रता के अनुसार |
| भुगतान का माध्यम | DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में |
—
PM YASASVI Scholarship 2026 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता देना है ताकि कोई भी छात्र केवल पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो निम्न पात्रताओं को पूरा करते हैं।
1. भारतीय नागरिक होना चाहिए।
2. छात्र निम्नलिखित वर्गों में से किसी एक का होना चाहिए
- – OBC
- – EBC
- – DNT
SC एवं ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएँ संचालित की जाती हैं। PM YASASVI योजना मुख्य रूप से OBC, EBC तथा DNT वर्ग के लिए है।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए आय सीमा :-
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। और अभ्यर्थियों को आय प्रमाण पत्र आवेदन के समय आवश्यक होता है।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 किस क्लास के लिए है? :-
PM YASASVI Scholarship 2026 योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत पात्र विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कवर किया जाता है। वर्तमान आवेदन चक्र में मुख्य रूप से कक्षा 9, 10, 11 और 12 के पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है (संबंधित उप-योजना के अनुसार)।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 Amount :-
छात्रवृत्ति की राशि अध्ययन स्तर और स्वीकृत मदों के अनुसार निर्धारित होती है। कक्षाओं के अनुसार राशि अलग-अलग प्रदान की जाती है।
PM YASASVI Scholarship 2026 कक्षा 9 एवं 10 के लिए राशि :-
PM YASASVI Scholarship 2026PM YASASVI Scholarship 2026 कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को अधिकतम लगभग ₹75,000 प्रति वर्ष तक सहायता सरकार द्वारा दी जाती है।
PM YASASVI Scholarship 2026 कक्षा 11 एवं 12 के लिए राशि :-
PM YASASVI Scholarship 2026PM YASASVI Scholarship 2026 कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को अधिकतम लगभग ₹1,25,000 प्रति वर्ष तक सहायता सरकार द्वारा दी जाती है।
यह राशि ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क तथा अन्य अनुमन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए दी जाती है और DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 Important Document :-
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है—
- – आधार कार्ड
- – पासपोर्ट साइज फोटो
- – मोबाइल नंबर
- – ईमेल आईडी
- – पिछली कक्षा की मार्कशीट
- – जाति प्रमाण पत्र
- – आय प्रमाण पत्र
- – बैंक पासबुक
- – स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र
- – निवास प्रमाण पत्र
PM YASASVI Scholarship Yojana 2026 Application Last Date :-
PM YASASVI Scholarship Yojana 2026 मैं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वेबसाइट पर विंडो बंद होने से पहले अपना आवेदन जरूर करें और सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
PM YASASVI Scholarship 2026 में चयन कैसे होगा?
PM YASASVI Scholarship 2026 में पहले PM YASASVI Entrance Test (YET) आयोजित किया जाता था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में चयन संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक प्रदर्शन (Merit) तथा पात्रता के आधार पर किया जाता है। आवेदन, संस्थान सत्यापन और मंत्रालयीय सत्यापन के बाद पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
—
How to Apply PM YASASVI Scholarship 2026 :-
PM YASASVI Scholarship 2026 के ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं —
- National Scholarship Portal पर जाएँ।
- One Time Registration (OTR) करें।
- OTR ID से लॉगिन करें।
- PM YASASVI Scholarship योजना का चयन करें।
- सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन का पूर्वावलोकन (Preview) देखें।
- अंतिम रूप से Submit करें।
- आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
- पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है।
- छात्र घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल या फिर स्कॉलरशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां स्कॉलरशिप योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।
- इसके बाद छात्र अपनी स्कॉलरशिप की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
—
PM YASASVI Scholarship 2026 Official Website :-
- ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक – Click Here
- Official Website – Click Here
—
PM YASASVI Scholarship 2026 Benefit :-
- – आर्थिक सहायता
- – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर
- – पढ़ाई छोड़ने की संभावना कम
- – DBT के माध्यम से सीधा भुगतान
- – ट्यूशन एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता
- – आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन
—
PM YASASVI Scholarship 2026 का आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें :-
- – केवल पात्र छात्र ही आवेदन करें।
- – सभी दस्तावेज सही एवं वैध होने चाहिए।
- – बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- – आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
- – गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) :-
PM YASASVI Scholarship किसके लिए है?
यह योजना OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है।
क्या SC और ST छात्र आवेदन कर सकते हैं?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य OBC, EBC एवं DNT वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ देना है। SC/ST विद्यार्थियों के लिए अलग छात्रवृत्ति योजनाएँ उपलब्ध हैं।
परिवार की अधिकतम आय कितनी होनी चाहिए?
वार्षिक आय ₹2.50 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
छात्रवृत्ति की राशि कितनी है?
पात्रता एवं अध्ययन स्तर के अनुसार लगभग ₹75,000 से ₹1,25,000 प्रतिवर्ष तक सहायता उपलब्ध हो सकती है।
आवेदन कहाँ से करें?
National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।